Tuesday, October 13, 2026
Home Latest कलेक्टर कोर्ट रूम में हुआ एसी ब्लास्ट, जानी नुकसान से बचाव

कलेक्टर कोर्ट रूम में हुआ एसी ब्लास्ट, जानी नुकसान से बचाव

छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कलेक्टर कोर्ट में एसी ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई है। गनीमत रही कि इस हादसे दौरान कोर्ट रूप में कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे के आसपास कलेक्टर कोर्ट में लगे एसी ब्लास्ट हो गया।

Advertisements

विस्फोट की आवाज सुन लोगों में हड़कंप मच गया। कोर्ट अंदर जाकर देखा तो पूरा चेंबर धुआं से भर गया था। एसी ब्लास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने स्थिति को काबू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here