
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश व अन्य क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर है। जिसके चलते हथिनीकुंड बैराज में भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण हथनी कुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए है। यह सारा पानी यमुना में भेजा गया है। यमुना का जलस्तर पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

यमुनानगर, करनाल, सोनीपत के सभी इलाकों को अलर्ट कर दिया। लोगों को सलाह दी गई है कि फिलहाल में यमुना के किनारे जाने से बचें। वहीं दिल्ली सरकार को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। निचले इलाकों को खाली करवा लिया जाए।












