
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ट्राइडेंट ग्रुप ने पंजाब में हालिया बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कंपनी ने राहत अभियान आरम्भ करते हुए 70 प्रभावित परिवारों को जरूरी राशन सामग्री उपलब्ध करवाई, ताकि उन्हें समय पर सहयोग मिल सके।

राहत अभियान ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता एवं ग्रुप सीएचआरओ, पूजा लूथरा के मार्गदर्शन में आरम्भ हुआ। इस अभियान को सफल बनाने में रूपिंदर गुप्ता और पवन सिंगला का विशेष योगदान रहा।
सिर्फ इतना ही नहीं, ट्राइडेंट ग्रुप ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी एस आर) निभाते हुए 4,00,000 की राशि का एक चेक बरनाला के उपायुक्त टी. बेनिथ को सौंपा, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों को सहयोग मिल सके।
ट्राइडेंट ग्रुप के प्रतिनिधियों ने संगठन की उस प्रतिबद्धता को दोहराया जिसके तहत वह हमेशा जरूरत की घड़ी में समुदायों के साथ खड़ा रहता है। ट्राइडेंट ग्रुप का मानना है कि सामूहिक प्रयास और संवेदनशीलता से प्रभावित परिवारों में उम्मीद और राहत पहुंचाई जा सकती है।
कंपनी ने आश्वासन दिया कि आगे भी हर आपदा में समुदायों के साथ मिलकर काम करेगी और सामाजिक जिम्मेदारी निभाती रहेगी। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय सामूहिक प्रयास जीवन को पुनः संवारने और आशा बहाल करने में अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ट्राइडेंट ने समुदायों की भलाई के लिए निरंतर योगदान देने और एक जिम्मेदार कॉरपोरेट के रूप में अपनी भूमिका निभाने के संकल्प को दोहराया।












