Saturday, October 31, 2026
Home Punjab रमणीक रंधावा ने संभाला जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन का पद

रमणीक रंधावा ने संभाला जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन का पद

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। रमणीक सिंह रंधावा ने बेहद सादगीपूर्ण ढंग से जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के तौर में अपना पदभार संभाला। परमात्मा के समक्ष प्राथना करने के बाद पदभार ग्रहण करते हुए,चेयरमैन श्री रंधावा ने सौंपी गई ड्यूटी को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाने की वचनबद्धता जताई। 

Advertisements

उन्होंने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। 

इस मौके पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपील करते हुए कहा कि पंजाब इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है और इस कठिन समय में पंजाब और पंजाबियों को हमारे सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here