Monday, October 12, 2026
Home Himachal HRTC व वोल्वो बस में टक्कर, सीमेंट से भरा ट्रक खाई में...

HRTC व वोल्वो बस में टक्कर, सीमेंट से भरा ट्रक खाई में गिरा, जानी नुकसान से बचाव

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला के शोघी में एचआरटीसी व निजी वोल्वो बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में किसी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस यात्रियों को लेकर सोलन जा रही थी। इसी बीच सामने से आई निजी बस से टक्कर हो गई।

Advertisements

वहीं सुबह तारादेवी और शोघी के बीच सोनू बंगला के पास एक सीमेंट से भरा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिरा गया। ट्रक में चालक सहित दो लोग सवार थे और दोनों को चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here