
महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के पालघर जिले के बिबलधर गांव से एक दिलदहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी मंगेतर का बलात्कार करके उसको मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पहचान नीलेश धोंगड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबक आरोपी निलेश बुधवार दोपहर पीड़िता के घर आया था। उस समय लड़की के माता पिता खेत गए हुए थे और घर में सिर्फ पीड़िता और निलेश ही थे। तभी अचानक निलेश ने पीड़िता को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन लड़की के ऐसा करने से मना करने पर निलेश ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

पीड़िता के लगातार विरोध के बावजूद भी निलेश ने उसका रेप किया और फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद निलेश पीड़िता का शव वहीं छोड़ तुरंत गांव के पास के जंगल में भाग गया। शाम को जब पीड़ित के माता-पिता खेत से घर लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत पाया। पीड़िता के माता-पिता ने तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।











