
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अन्तर्राष्ट्रीय विख्यात सोनालिका समूह के वाईस चेयरमैन डॉ. ए.एस.मित्तल ने पंजाब के बाढ़ पीढि़तों की सहायता के लिये ए.एन.जी.ओ. के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन कपूर को दवाईयां प्रदान की। यह सभी प्रकार की दवाईयां स्वास्थय विभाग को दी जायेंगी तथा स्वास्थय विभाग आगे सम्बन्धित एस.एम.ओज़ को सहायता के लिये प्रदान करेगा।

श्री.ए.एस.मित्तल ने आश्वासन दिया कि आगे भी इसी प्रकार एम्ज़ एन.जी.ओ. द्वारा समाजिक कार्यों के लिये सहायता प्रदान की जायेगी।












