Friday, October 23, 2026
Home Crime ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या

ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिकी कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट व राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उनको गोली मारी गई। चार्ली किर्क की हत्या में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था, लेकिन कई घंटों पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां हत्यारे की तलाश में जुटी हैं। चार्ली किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उनके गले में गोली मार दी गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘महान और लीजेंड्री चार्ली किर्क की मौत हो गई है।

Advertisements

चार्ली से बेहतर संयुक्त राज्य अमेरिका के युवाओं के दिल को कोई नहीं समझ सकता था।’ यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे राज्य के लिए काला दिन बताया। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे देश के लिए सबसे दुखद दिन है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह एक राजनीतिक हत्या है।’ 31 वर्षीय किर्क अपने द ‘अमेरिकन कमबैक टूर’ के तहत कैंपस में भाषण दे रहे थे, तभी गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here