Tuesday, October 27, 2026
Home Crime टांडा बाईपास चौक पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 1...

टांडा बाईपास चौक पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 1 की मौत, दूसरा गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के टांडा बाईपास चौक पर दर्दनाक हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के मुताबक 2 मोटरसाइकिल सवार अचानक ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisements

घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच जारी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ था कि आखिर हादसा हुआ कैसे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पहले मोटरसाइकिल आपस में टकराए, जिसके बाद एक सवार ट्रक की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here