Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur एलायन्स क्लब ने एनआरआई थाने में किया पौधारोपण, थाना प्रभारी राजविंदर को...

एलायन्स क्लब ने एनआरआई थाने में किया पौधारोपण, थाना प्रभारी राजविंदर को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलायन्स क्लब होशियारपुर ग्रेटर की ओर से पेड़ लगाओ प्रोग्राम स्थानीय एन.आर.आई पुलिस स्टेशन होशियारपुर में किया गया। जिसमें एलायन्स क्लब के इंटरनैशनल डायरैक्टर एैली अशोक पुरी, इंटरनैशनल एडवाईज़र एैली एडवोकेट एस.पी.राणा, डिस्ट्रिक गर्वनर एैली विवेक साहनी, एस.एच.ओ राजविन्दर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुये। आज के इस प्रोग्राम के प्रोजैक्ट चेयरमैन एैली रमेश कुमार थे।

Advertisements

पेड़ लगाओ प्रोग्राम एलायन्स क्लब का एक परमानैंट प्रोजैक्ट है जो बाकी संस्थाओं को साथ लेकर अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में एलायन्स क्लब होशियारपुर ग्रेटर के प्रधान एैली अजय शारदा होशिारपुर यूनिक के एैली प्रोफैसर दलजीत राये तथा एैली रमेश कुमार ने एन.आर.आई.पुलिस स्टेशन के ए.एस.आई. जसवीर सिंह, एैली पुष्पिंदर शर्मा के साथ योजनाबद्ध तरीके से पेड़ लगाये। इन पौधों को सरक्षित पालने के लिये एस.आई.सुखजिन्दर सिंह, ए.एस.आई.सत्कार सिंह तथा हैड कांस्टेबल मनदीप सिंह, हरदीप सिंह तथा महिन्दर मोहन ने संकल्प लिया। इस अवसर पर एैली अशोक पुरी ने कहा कि पेड़ लगाना एक आसान काम है पर इनकी परर्विश परिवार की परर्विश की तरह एक अहम स्थान रखती है। धरती हमारी माता है, इसलिये देशभर में ’एक पेड़ मां के नाम’ प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एलायन्स क्लब होशियारपुर ग्रेटर की ओर से एस.एच.ओ.राजविन्दर सिंह को दोशाला देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here