
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष रूप से नेशनल हाइवे की सड़कों की मरम्मत और लोक निर्माण विभाग के चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि मंगूवाल से होशियारपुर सीमा तक और ऊना रोड पर साधु आश्रम से वनखंडी तक के हिस्सों में सड़क की स्थिति काफी खराब है, जिससे आम जनता को असुविधा झेलनी पड़ रही है। उन्होंने नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सड़कों की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया जाए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और लोगों को राहत मिले।
इसके अलावा, विधायक ने लोक निर्माण विभाग को सुतैहरी रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रोजेक्ट समयबद्ध तरीके से पूरे होने चाहिए।
विधायक ने अधिकारियों से आम जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया और कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की विकास रेखा होती हैं, इसलिए इनके रखरखाव पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
इस अवसर पर एडीसी निकास कुमार, एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर, एक्सीयन गुरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।











