
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव बडियाल के जसविंदर सिंह, जिनका गेहूं की कटाई के दौरान बायां हाथ गंभीर रूप से घायल होकर कट गया था, को पंजाब सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस सहायता के तहत 48,000 रुपए का चैक मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची द्वारा सौंपा गया।

जसपाल सिंह चेची ने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों और मजदूरों को कठिन समय में सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे जीवन की चुनौतियों से उबर सकें। जसविंदर सिंह बडियाल को मिली यह सहायता न केवल उनके परिवार के लिए सहायता बनेगी बल्कि यह संदेश भी देगी कि सरकार और प्रशासन सदैव किसानों के साथ खड़े हैं।
मार्किट कमेटी चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों और खेती से जुड़े प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खेती के दौरान दुर्घटना पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि वे अपने जीवन-यापन को सुचारू रूप से जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से पीड़ित परिवारों को राहत मिलती है और समाज में एकजुटता का संदेश जाता है। चैक वितरण के समय मार्किट कमेटी सचिव विनोद कुमार शर्मा, लेखाकार जतिंदर कौर भी मौजूद थी।












