
शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला जिले के चोपाल उपमंडल में एक गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना डूर-दियांडली मार्ग पर उस समय हुई जब दोनों लोग घर लौट रहे थे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकाला। पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान जारी है कि इस वाहन में इन दो व्यक्तियों के अलावा कोई और तो मौजूद नहीं था। पुलिस दुर्घटना के कारण का पता लगा रही है।












