Thursday, October 29, 2026
Home National अटल प्रेम सेवा संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मेधावी छात्रों...

अटल प्रेम सेवा संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस अटल प्रेम संस्था द्वारा जय भारती कॉलेज लोहारी नजदीक कलांझड़ी में  हर्षोल्लास  एवं श्रद्धा से मनाया गया। इस मौके पर मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  प्रोफेसर एस पी बंसल , उपकुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि जे के चौहान , प्रबंध निदेशक ज्योत्सना आई टी आई रहे।

Advertisements

संस्था के संस्थापक विजय बहल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष  विश्व शक्ति के रूप में उभरा है और सशक्त नेतृत्व से भारत विकास के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ा है।  उनके सम्मान में आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के मेधावी स्टूडेंट्स को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है।  संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर तथा महासचिव पवन शर्मा ने बताया कि  अटल प्रेम सेवा संस्था समाज के गरीब वर्ग की मदद , युवाओं को नशे से दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here