Monday, October 12, 2026
Home Latest धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 मजदूर जिंदा जले

धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 मजदूर जिंदा जले

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के पानीपत में धागा फैक्ट्री में भीषण आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस दौरान 2 मजदूर जिंदा जल गए और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हरियाणा के पानीपत में धागा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Advertisements

आग लगने से 2 मजदूर आग में जिंदा जल और 3 गंभीर रूप से  घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को दी गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और पांचों कर्मचारियों को बाहर निकाला फिलहाल 2 की हालत गंभीर होने का कारण उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है और 3 का ईलाज़ अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here