
यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। यूपी के पीलीभीत में कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खाई में गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 11 लोग कार में सवार होकर शादी समारोह से वापस लौट रहे थे और जब यह पीलीभीत के न्यूरिया नज़दीक पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और एक खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी भयानक थी की पेड़ टूटकर कार के उपर गिर गया और कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया है और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।












