Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur डिप्टी कमिश्नर ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस...

डिप्टी कमिश्नर ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हिंद की चादर नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित यात्रा की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे जिले के लिए आस्था और श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे गरिमामय और अनुशासित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

Advertisements

बैठक में डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मार्गों से यात्रा गुजरेगी, उनकी रिपेयर व सफाई कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, नगर परिषदों व पंचायत विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था और यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को यात्रा मार्ग पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात करने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति का तुरंत समाधान किया जा सके। बिजली विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नगर निगम को पीने के पानी व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस को लेकर प्रदेशभर में धार्मिक समागम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में 21 नवंबर को एक विशेष यात्रा पठानकोट से रवाना होकर मुकेरियां में प्रवेश करेगी और उसके बाद दसूहा, होशियारपुर, माहिलपुर व गढ़शंकर होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से अपील की कि सभी विभाग मिलकर कार्य करें, ताकि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए स्मरणीय और सुखद अनुभव बन सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here