
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर के रैड रिबन क्लब इंचार्ज विजय कुमार को युवक सेवायें विभाग, होशियारपुर ने लगातार 6वीं बार (छट्टी बार) उनके योगदान के कारण ज़िलें में पहले स्थान पर आने के कारण सम्मानित किया गया। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर के रैड रिबन क्लब इंचार्ज विजय कुमार सहायक डायरैक्टर युवक सेवायें, होशियारपुर प्रीत कोहली की अध्यक्षता में एच.आई.वी, एडज़, नशों, खूनदान, वातावरण, सेहत की तन्दरूस्ती तथा समय-समय पर महांपुरूषों, देश भगतों, राष्ट्रीय त्योहारों, चुनावों, देश तथा समाज के प्रति बनते फर्ज़ों को कॉलेज तथा गांवों में बाखूबी हर साल निभा रहे हैं। जिस कारण सैशन 2024-2025 के लिये उनको युवक सेवायें विभाग, होशियारपुर के सहायक डायरैक्टर प्रीत कोहली ने लगातार 6वीं बार (छट्टी बार ) ज़िलें में रैड रिबन क्लब के इंचार्ज के तौर पर किये गये कार्यों के कारण मोमैंटो तथा सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया।

यह अवार्ड उनकों उनकी उपलब्धियों के कारण पिछले 6 सालों से लगातार मिल रहा है। उनकों उनके द्वारा समाज तथा देश की सेवा के लिये किये गये कार्यों के कारण नैशनल तथा स्टेट अवार्ड भी मिल चुके हैं। उनको इस बार लगातार 6वीं बार ज़िला स्तर पर युवक सेवायें विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड को दिलवाने में विद्यार्थी अर्श और साहिल तथा छात्रायें खुशबू और चमनदीप कौर की भी विशेष भूमिका उनके जीवन में रही है। इसलिये यह अवार्ड मेरे साथ-साथ उनका भी है। उनकी पत्नी लैक्चरार रोमा देवी सरकारी कन्या सीनियर सैकंडरी स्मार्ट स्कूल रेलवे मंडी, होशियारपुर तथा सुपुत्रों साहिल, अर्श ने भी उनको सम्मानित किये जाने पर बधाई दी।












