
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यहां बहुजन एक्शन फ्रंट फार सोशल जस्टिस होशियारपुर की ओर से लारैंस चौधरी (राष्ट्रीय प्रधान सी.एन.एफ) तथा मास्टर महिन्दर सिंह हीर कन्वीनर (बहुजन एक्शन फ्रंट) की अध्यक्षता में बाढ़ पीड़ित परिवारों से सम्बन्धित मांगों सम्बन्धी मांगब पत्र पंजाब के मुख्यमन्त्री जी को अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) श्रीमति अमरजीत कौर भुल्लर के द्वारा भेजा गया। इस मांग पत्र में बाढ़ से प्रभावित हुये किसानों, बेज़मीने लोगों, खेत मज़दूरों, दुकानदारों, तथा अन्य कीर्ति वर्ग को मुआवज़ा दिये जाने की मांग की गई है जिसके अनुसार किसानों को फसलें खराब होने पर 50 हज़ार प्रति एकड़, पशुओं के मारे/बह जाने के कारण प्रति जीव एक लाख रूपए, भेड़ बकरी आदि के लिए 15 हज़ार, जिनके जीव मर या बह गये हैं प्रति जीव 40 लाख रूपए, कीर्ति लोग जिनका गुज़ारा खेती पर निर्भर था, को परिवार के 5 सदसीय युनिट में एक को प्रति महीना 15 हज़ार रूपए जोकि कम से कम 6 महीने तक दिये जाने की ज़ोरदार मांग की गई है।

डैपूटेशन की अध्यक्षता करने वाले नेताओं ने प्रैस को ब्यान देते हुये यह भी बताया कि मकान बह जाने की हालत में सम्बन्धित परिवार को मकान बनाने के लिये 10 लाख रूपए, जो मकान टूट गये हैं उनकी मुरम्मत के लिये 5 लाख रूपये, बाढ़ के कारण बिमारियों से पीड़ित मरीज़ों का मुफ्त इलाज, जिन सरकारी शिक्षा/सेहत संस्थाओं का नुक्सान हुआ है उसकी मुरम्मत करके जल्द शुरू करने तथा इस समय दौरान बच्चों की पढ़ाई का जो नुक्सान हुआ है, उनको ज्यादा समय देकर फ्री कोचिंग देने, खेतों/मकानों में रेत आदि निकालने की ज़िम्मेवारी सरकार द्वारा निभाये जान तथा 6 महीने तक रेत/मिट्टी आदि किसानों को खुद बेचने का अधिकार दिये जाने की ज़ोरदार मांग की जाती है। इस अवसर पर उपरोक्त नेताओं के इलावा सर्व श्री मास्टर सरवण चन्द, सन्नी खोसला, चेतन, जोगराज (माहिलपुर), महिन्दर पाल दड़ौच, कुलवंत सिंह (बजवाड़ा), बलवीर सिंह विरदी, मान खोसला, किशनजीत, जीत राजू, मुकेयर कुमार, सुखदेव सिंह (शेरपुरी) तथा हैप्पी राजू, गुरदेव सिंह भट्ट आदि उपस्थित थे।












