Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur खाद्य सुरक्षा टीम ने भंगाला और मुकेरियां में 9 खाद्य नमूने किए...

खाद्य सुरक्षा टीम ने भंगाला और मुकेरियां में 9 खाद्य नमूने किए एकत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माननीय कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब दिलराज सिंह आईएएस और डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन आईएएस के आदेशानुसार और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. बलबीर कुमार तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जतिंदर भाटिया के मार्गदर्शन में, त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनीश सोढ़ी के नेतृत्व में एक टीम ने भंगाला और मुकेरियां में कई विक्रेताओं की औचक जांच की और विभिन्न खाद्य पदार्थों के परीक्षण के लिए 09 खाद्य नमूने एकत्र किए।

Advertisements

भंगाला में बेकरी की दुकानों और बेकरी उत्पाद बनाने वाली इकाइयों का निरीक्षण किया गया। टीम ने विक्रेताओं से मैदा, केक और पेस्ट्री के चार नमूने एकत्र किए और उन्हें निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। टीम ने मुकेरियां में फास्ट फूड की दुकानों का निरीक्षण किया और विक्रेताओं को उचित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल के दो नमूने और विभिन्न फलों के दो नमूने एकत्र किए गए। इसके अलावा एक बेकरी विक्रेता की जांच की गई, जहां से केक का नमूना लिया गया तथा एक्सपायर हो चुकी बोतलों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बेकरी विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी गई कि वे भोजन तैयार करते समय एक्सपायरी डेट वाले उत्पादों और रंगों का अत्यधिक उपयोग न करें। सभी विक्रेताओं को सार्वजनिक स्वास्थ्य पर किसी भी प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए एफएसएसएआई नियमों का पालन करने की भी याद दिलाई गई।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनीश सोढ़ी ने बताया कि नौ नमूने जाँच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक रंगीन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here