
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। रोपड़ स्थित,लिटिल जीनियस स्कूल में बच्चों ने दशहरा उत्सव मनाया प्रधानाचार्य हरमिंदर कौर ने सच्चाई और धर्म की जीत पर जोर दिया राम रावण युद्ध, सीता हरण, अशोक वाटिका और रावण दहन की झांकी निकाली गई।

स्कूल के बच्चे बहुत ही सुंदर रूप में राम, सीता, लक्ष्मण, और रावण बनके आए। इन किरदारों के रूप में सभी बच्चों ने सबका मनमोहन लिया बच्चों ने रामलीला का मंचन भी किया। इस आयोजन में स्कूल के मुख्य प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, गुणवंत कौर और प्रबंधक गुरप्रीत माथुर का विशेष योगदान रहा और उन्होंने बच्चों को दशहरे की बहुत-बहुत बधाई दी और बताया कि हमेशा झूठ पर सच की जीत होती है।











