Thursday, October 29, 2026
Home Himachal नीतीश बने बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष

नीतीश बने बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के टौणी देवी क्षेत्र से संबंधित गांव लडयोह के नीतीश भारद्वाज राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष  चुने गए हैं जबकि  प्रशांत शर्मा को महासचिव चुना गया है। नीतीश भारद्वाज नादौन यूनिट के प्रधान भी रह चुके हैं और कर्मचारियों की मांगों को जोरदार ढंग से उठाने में माहिर है। विद्युत बोर्ड।  कर्मचारी यूनियन में नीतीश भारद्वाज अपने जोशीले अंदाज के कारण चर्चा में भी रहे हैं। गत दिनों  राजधानी शिमला में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। यूनियन में नए लोगो को मौका देने और आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए परिपक्व बनाने को पूर्व अध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा और महासचिव हीरालाल वर्मा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा।

Advertisements

यूनियन के पांच पदों के लिए मतदान हुआ। 30 पदों के लिए सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में 861 प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने  युक्तिकरण के नाम पर  स्टाफ के कोई भी पद समाप्त न करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि विद्युत परिषद के कर्मचारियों की लंबित  मांगों को शीघ्र मनवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य विद्युत परिषद  की कार्यप्रणाली में सुधार किया जाना अत्यंत जरूरी हैं ताकि कर्मचारियों के हक मिल सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here