Monday, October 26, 2026
Home Education एसएवी स्कूल की छात्रा जश्नजोत ने पंजाब स्कूल गेम्स में लहराया परचम

एसएवी स्कूल की छात्रा जश्नजोत ने पंजाब स्कूल गेम्स में लहराया परचम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में प्रधान जीवन जैन के मार्गदर्शन में स्कूल के होनहार छात्रों ने पंजाब स्कूल गेम्स में अपना बखूबी प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं के नतीजे के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि हमारे विद्यालय की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा जशनजोत ने जालंधर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर स्टेट लेवल पर रजत मेडल हासिल किया। जूडो U14 में आरुष, U17 में वंश ,U 19 में भूमिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुराश में हमारे होनहार छात्र लक्ष्य में अंडर-19 ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया ।इसी तरह जोन लेवल पर क्रिकेट टीम U14 और U 19 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। और वॉलीबॉल टीम U 17 और U 19 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में लड़कियों ने U 19 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल में लड़कों ने U 19 में दूसरा स्थान और लड़कियों ने भी दूसरा स्थान हासिल किया। चैस में U 17 और U 19 लड़कों ने जोन स्तर पर पहला स्थान हासिल कर के जिला स्तर के लिए क्वालीफाई किया और लड़कियों ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements

तैराकी U 19 में जागरित ने जिला स्तर पर पहला स्थान , U 14 में समृद्धि ने पहला स्थान प्राप्त कर स्टेट लेवल के लिए चयनित हुए। कराटे और ताइक्वांडो U 14, U 17, U 19 में स्कूल की जश्नजोत,दीपजोत,पल्लवी और जानवी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कुश्ती U 14 , U 17, U 19 में प्रभलीन कौर ने प्रथम और नूर,आरुषि और प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में U 14 में विहान और हर्षित ने जोन लेवल पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बॉक्सिंग U 14 में ईशान रुद्र ने पहला, U 19 में साहिल ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रधान जीवन जैन ने विजेता छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर उनको सराहा और कहा कि इसका श्रेय उनकी व उनके अभिभावकों की और स्कूल के डीपीई पवन कुमार खेड़ा, वंदना परमार और गीता की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए और अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए। सेक्रेटरी मानिक जैन, कैशियर साहिल जैन, डीन सुनीता दुग्गल,प्रिंसिपल मनु वालिया ने विजेता छात्रों को यह विजय हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी और यह विश्वास दिलाया कि स्कूल मैनेजमेंट का यही प्रयास है कि बच्चों का पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक तथा मानसिक विकास भी हो।इसके लिए मैनेजमेंट हर तरह की सुविधा देने के लिए तत्पर है और भविष्य में भी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here