
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार ग्रीन दिवाली मनाई गई जिसमें बच्चों द्वारा कैंडल मेकिंग, दिया मेकिंग, बंधनवार ,ग्लास पेंटिंग ,पॉट पेंटिंग ,रंगोली आदि सजावट की वस्तुएं बनाई ।इस अवसर पर स्कूल के प्रधान जीवन जैन ने बच्चों को इस दिन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली भारत में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है ।दीपों का खास पर्व होने के कारण इस दीपावली या दिवाली नाम दिया गया है। सेक्रेटरी माणिक जैन ने कहा कि जैन धर्म के अनुसार 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस भी दीपावली को ही मनाया जाता है । केशियर श्री साहिल जैन जी ने बताया कि सिखों के लिए भी दिवाली महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन ही अमृतसर में 1577 में स्वर्ण मंदिर का शिलान्यास हुआ था। इसके अलावा 1619 में दिवाली के दिन सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद सिंह जी को जेल से रिहा किया गया था और हिंदुओं के भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे।

स्कूल के किंडर गार्डन के बच्चों ने राम जी से शबरी के मिलन का दृश्य बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। कैसे शबरी श्री राम जी इंतजार करती है।नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा मंगल गान गए गए और दीपमाला की गई। सभी बच्चे रंग-बिरंगे पोशाकों में बहुत ही सुंदर लग रहे थे। बच्चों की इस प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि स्कूल के पाँचों हाउस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।जिसमें रत्नाकर हाउस प्रथम और समुद्र हाउस दूसरे स्थान पर रहा ।
इस अवसर पर जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन, सेक्रेटरी मानिक जैन ,कैशियर साहिल जैन, स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया, सुषमा बाली व एच.ओ.डी ने समूह स्टाफ और विद्यार्थियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।











