Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड निवासियों की समस्याओं का हल करवाने के लिए किए जाएंगे हर...

वार्ड निवासियों की समस्याओं का हल करवाने के लिए किए जाएंगे हर संभव प्रयास: पार्षद मेहरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 4 मोहल्ला नारायण नगर संत सुक्की चोई मार्ग की गली नंबर 7 निवासी पिछले कई वर्षों से बुनियादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। समय बीतते आबादी बढऩे के कारण सिंगल तार बिजली सप्लाई होने से गर्मियों में तो उनके घरों तक बिजली ना के बराबर पहुंचती थी। तथा मजबूरन उन्हें रात को घरों की छतों पर सोने को मजबूर होना पड़ता था। जानकारी देते पार्षद मेहरा ने कहा कि मोहल्ला निवासियों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग के सहयोग से गली में नए पोल लगा थ्री फेस तारे डलवाई गई।

Advertisements

जिससे लंबे समय से आ रही मुश्किलों का समाधान हुआ । इस कार्य के लिए मोहल्ला निवासियों ने पार्षद मेहरा का धन्यवाद किया। पार्षद मेहरा ने कहा कि मेरा वार्ड मेरा परिवार है तथा वार्ड की हर समस्या उनकी अपनी समस्या है। जिसे हल करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर पवन कुमार सोनी, पंडित सुदर्शन शर्मा, श्रवण कुमार, गुरमुख सिंह, सुभाष कुमार, विपन कुमार, पूजा शर्मा, गीतू शर्मा ,काव्या सोनी, अमरजीत कौर आदि मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here