
दौलतपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दौलतपुर चौंक के नजदीकी गांव जोह में रास्ता बंद करने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच कहासुनी के बाद मामला हिंसक झड़प में बदल गया। झगड़े के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर पड़ोसी सुरेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार दोनों सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वे बुरी तरह लहूलुहान और घायल हो गए।

जानकारी मुताबक पड़ोसी ओंकार और अन्य लोगों ने घायल भाइयों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक पहुंचाया। जहाँ गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए उन्हें रेफर कर दिया।












