Tuesday, October 27, 2026
Home Crime नदी में अज्ञात महिला का कटा सिर मिला

नदी में अज्ञात महिला का कटा सिर मिला

मुजफ्फरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के मुजफ्फरपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी मुताबिक मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र में बागमती नदी का है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि दोपहर को घास काटने जा रही महिलाओं ने बागमती नदी की उपधारा में एक शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। फिलहाल अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here