
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा के नेतृत्व में कॉलेज की एन.एस.एस. टीम और इतिहास विभाग ने आज सरदार पटेल जी का 150वाँ जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर, प्रिंसिपल गगनदीप चीमा ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल जी के जीवन और राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी।

एन.एस.एस. प्रोग्राम अधिकारी रणजीत कुमार, कुलविंदर कौर और अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन और कार्यों के बारे में जानका री प्रदान की। इस दौरान कॉलेज से फगवाड़ा चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। इसके अलावा, पोस्टर बनाने, निबंध लेखन और भाषण मुकाबले भी करवाए गए। जिसमें जसदीप कौर, सिमरन, प्रभजोत, गुरविंदर, करुणा, लवलीन, मनदीप कौर, जसप्रीत, सुजाता, गौरव, हरसिमरन सिंह और कई अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।












