Monday, October 26, 2026
Home Education आनलाइन प्रतियोगिता में रेलवे मंडी स्कूल की छात्राओं ने लगाई मेहंदी

आनलाइन प्रतियोगिता में रेलवे मंडी स्कूल की छात्राओं ने लगाई मेहंदी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में प्रिंसिपल ललिता रानी की अगुवाई में 10 दिनों की आनलाइन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप के दूसरे दिन छात्राओं ने महंदी लगाने की आनलाइन प्रतियोगित में भाग लिया जिसका संचालन ब्यूटी एडं वैल्नेस अध्यापक अल्का गुप्ता द्वारा किया गया।

Advertisements

इस प्रतियोगिता में 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 10वीं की गगनदीप ने पहला, 12वीं की निकिता ने दूसरा व 10वीं की रूबी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल ललिता रानी तथा स्टाफ ने विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा प्रिं. ललिता रानी ने भी आश्वासन दिया कि सभी विजेताओं को स्कूल खुलने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here