
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्व. प्रेमपाल कपिला की याद में उनके पुत्र दिनकर कपिला की तरफ से डा. बीआर अंबेडकर वैल्फेयर एडं ब्लड डोनर्स क्लब कडियाणा एवं ब्लड एसोसिएशन के सुमित गुप्ता के सहयोग से सिविल अस्पताल में चौथा रक्तदान कैंप लगाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। इसके साथ ही इस दौरान हिमानी मलिक ने भी रक्तदान करके महिला एवं युवतियों को रक्तदान हेतु आगे आने का संदेश दिया। इस दौरान द स्टैलर न्यूज़ के मुख्य संपादक संदीप डोगरा ने भी रक्तदान किया और पुण्य आत्मा को श्रद्धासुमन भेंट किए।

सुपुत्र दिनकर ने डा. बीआर अंबेडकर वैल्फेयर एडं ब्लड डोनर्स क्लब कडियाणा एवं ब्लड एसोसिएशन के सहयोग से किया आयोजन
इस मौके पर हलका होशियारपुर के विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर सुरिंदर कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब के अध्यक्ष डा. रमन घई, पार्षद एडवोकेट लवकेश ओहरी, मुलाजिम नेता कुलवंत सैनी, लायन विजय अरोड़ा, शहरी कांग्रेस के पूर्व प्रधान मुकेश डावर, युवा वाहिनी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा सहित अन्य गणामन्यों ने विशेष तौर से पहुंचकर रक्तदानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री जिम्पा ने कहा कि एक बेटे द्वारा अपने पिता की याद को बनाए रखने एवं उनके संस्कारों पर चलते हुए समाज सेवा का जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जिस देश का युवा मानव सेवा को समर्पित रहता है, वह देश सदैव तरक्कियां ही करता है।
इस अवसर पर तीक्ष्ण सूद ने दिनकर कपिला व उनके साथियों की पहल को सराहा और कहा कि ऐसे आयोजनों से रक्त की कमी दूर होती है तथा जरुरत पड़ने पर मरीज के परिजनों को दर-दर नहीं भटकना पड़ता। उन्होंने रक्तदानियों को सम्मानित करते हुए इस नेक कार्य को जारी रखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मेहमानों एवं रक्तदानियों का स्वागत करते हुए दिनकर कपिला ने कैंप के आयोजन एवं अन्य समाज सेवी कार्यों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डा. बीआर क्लब के अध्यक्ष रमन बैंस एवं रक्तवीर सुमित गुप्ता जैसे युवाओं के मार्गदर्शक के रुप में कार्य कर रहे हैं तथा वह सभी की तरफ से उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि कैंप में 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा व यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब के अध्यक्ष डा. रमन घई ने भी दिनकर कपिला के प्रयास की सराहना की और कहा कि जो बच्चे अपने बड़े बुजुर्गों को याद रखते हैं वह हर क्षेत्र में कामयाब होते हैं तथा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर एसएमओ इंचार्ज डा. नवजोत, एसएमओ डा. नेहापाल, हरजीत सिंह रंधावा, यशपाल शर्मा, गुरदीप कटोच, कपिल गोस्वामी, अमित गुप्ता, इंटक से हनी शर्मा, पुनीत मरवाहा, रवि, बूटा सिंह, धरमिंदर, दीपक कुमार, लायन बलजिंदरजीत सिंह, विवेक सैनी गोल्डी, गुरमिंदर सिंह, विकास सैनी, कृष्ण गोपाल, मनोज दत्ता, गुलशन शर्मा, पियूष शर्मा, राजीव सैनी, रौनी, नरिंदर शर्मा, दीपक पुरी, मनजीत सिंह, मलकीत मरवाहा, इंद्रेश, रमन पवार, यशपाल पवार, रमनदीप विर्दी, अरमान बैंस, दीपक सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। रक्तदानियों को आयोजकों की तरफ से रिफ्रैशमैंट भी भेंट की गई।












