Wednesday, October 28, 2026
Home Education जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय क्विज़ प्रतियोगिता में किया...

जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय क्विज़ प्रतियोगिता में किया कमाल

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन द्वारा संचालित जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहरायाहै। डायमंड ऑफनॉलेज – सीज़न 4”राष्ट्रीय क्विज़प्रतियोगिता,जिसका आयोजन बालबाल सेवा सोसाइटी द्वारा किया गया। देशभर के विभिन्न राज्यों से 1,188 छात्रों ने भाग लिया।दो महीने तक चले इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के ज्ञान का मूल्यांकन विभिन्न क्विज़, पहेलियों और सामान्य ज्ञान से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से किया गया।

Advertisements

जूनियर श्रेणी में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर की मेधावी छात्रा हरमननत कौर ने अपने शिक्षक संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया।हरमननतको ₹11,000/- का नकद पुरस्कार और एकट्रॉफी प्रदान की गई। जिसे कार्यक्रम के प्रायोजक परमजीत सचदेवा ने भेंट किया ।  इसके साथ ही, हरमननत को प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “बेस्टकैंडिडेट ऑफदसीरीज़”का खिताब भी प्रदान किया गया। प्रिंसिपल संगीता निष्तंद्रा ने विजेता छात्रा को हार्दिक बधाई दी और उसे भविष्य में भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल हरमननत की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण भी है। प्रिंसिपल संगीता निष्तंद्रा ने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के साथ, जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए समर्पित एक अग्रणी संस्थान है। वास लए जुकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल और सीई ओ राघव वासल ने भी हरमननत और उसके परिवार को बधाई दी।उन्होंनेकहा,“हमारे विद्यालय के छात्र अपने ज्ञान और प्रतिभा के बल पर विद्यालय की सीमाओं से आगे बढ़कर समाज में नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ हमारे छात्रों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावनाको और सशक्त करती हैं।हम हमेशा उन्हें ऐसे मंचों पर भाग लेने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here