Thursday, October 29, 2026
Home Himachal 9.6 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

9.6 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। ठियोग पुलिस ने गश्त के दौरान युवक से 9.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे दबोच लिया गया।

Advertisements


बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी बीच नेशनल हाईवे-5 पर बिजली कार्यालय के समीप रहिघाट से ठियोग बाजार की ओर जा रहा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर भागने लगा। इस दौरान उसने सड़क किनारे कुछ सामान फेंक दिया। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने युवक को धर दबोचा। पुलिस ने सड़क किनारे फेंके पैकेट को भी उठाया। जांच करने पर पैकेट से 9.6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान लवेश निवासी गांव चौकी, जिला शिमला के रूप में हुई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here