Monday, October 19, 2026
Home Himachal मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस अड्डे का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस अड्डे का किया औचक निरीक्षण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस अड्डे का कार्य अगले वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धन की कमी के कारण गत 20 वर्षों से इस बस अड्डे का निर्माण कार्य लंबित था। प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस बस अड्डे का निर्माण कार्य तीव्र गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए इस बस अड्डे के धरातल तल को पार्किंग सुविधा के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा महाविद्यालय के लिए फर्नीचर की खरीद के आदेश दिए गए हैं।

Advertisements

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में नवाचार सुधार कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल 21वें स्थान से पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू की गई है और दो शिक्षा निदेशालयों को समायोजित कर एक डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन बनाया गया है। विद्यालयों के क्लस्टर बनाने के साथ-साथ वैश्विक शिक्षा पद्धतियों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को अवगत करवाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here