
तरनतारन (द स्टैलर न्यूज़)। तरनतारन से एक दुखद खबर सामने आई है।जहाँ पर बंगा के पूर्व कांग्रेसी विधायक तरलोचन सिंह सूंढ की मृत्य हो गई है। बताया जा रहा है कि तरलोचन सिंह सूंढ को हार्टअटैक आया। उन्होंने इलाज के लिए सिविल अस्पताल, तरनतारन ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। इससे पार्टी में शोक छा गया।

जानकारी मुताबक तरनतारन शहर की वार्ड-3 के बूथ नंबर-111 के इंचार्ज सुखदेव सिंह बूंदी के साथ जिला कांग्रेस के महासचिव अवतार सिंह तनेजा के साथ बंगा रिजर्व सीट से पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंढ की ड्यूटी लगाई गई थी। सूंढ लगातार 11 दिन से निजी होटल में ठहरे हुए थे समय चुनाव प्रचार के दौरान वे एक होटल में आराम करने गए। आराम के बाद उन्हें होटल के कमरे में हार्टअटैक की शिकायत आई। कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम करवाए ही स्वजनों को सौंप दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब कांग्रेस के संगठन महामंत्री कैप्टन संदीप सिंह संधू, खडूर साहिब के पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा, प्रवक्ता नरिंदर सिंह संधू, प्रत्याशी करणबीर सिंह करण बुर्ज, अवतार सिंह तनेजा, सुखदेव सिंह दासीके ने शोक व्यक्त किया है।












