Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur दिल्ली धमाके की घटना पर विधायक ज़िम्पा ने जताया गहरा शोक

दिल्ली धमाके की घटना पर विधायक ज़िम्पा ने जताया गहरा शोक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने दिल्ली में हुए धमाके की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे मानवीय त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है और इस कठिन समय में पंजाब के लोग दिल्लीवासियों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

Advertisements

विधायक ज़िम्पा ने इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हमें अफवाहों से दूर रहकर संयम और शांति बनाए रखने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता फैलने से रोकी जा सके।

विधायक ज़िम्पा ने बताया कि उन्होंने एसएसपी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक से बातचीत की है, जिन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और पुलिस हाई अलर्ट पर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें।

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में ऐसी घटनाएं हमारे सामूहिक सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता का संकेत देती हैं। ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं तथा शांति, एकता और मानवता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here