
झारखंड (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड के गिरिडीह से एक कत्ल का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक बुर्जुग महिला का सिर और धड़ बरामद किया है। मृतका की पहचान शांति देवी(62) के रुप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मुताबक कत्ल की रात बुर्जुग महिला अपने घर पर थी। कि अचानक इस दौरान घर में अपराधी आए औक उन्हो नें बुर्जुग महिला के गर्दन को धड़ से अलग कर दिया।

घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से भागने लगे। हालांकि वहीं एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की कारवाई शुरु कर दी है।












