Friday, October 9, 2026
Home Crime Delhi Blast: पुलवामा में IED से ध्वस्त किया गया आतंकी डा. उमर...

Delhi Blast: पुलवामा में IED से ध्वस्त किया गया आतंकी डा. उमर का घर

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में लाल किले के नजदीक तबाही मचाने वाले आतंकी डा. उमर उन नबी का जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में घर ध्वस्त कर दिया गया है। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि उमर गुमसुम रहता था। वह जरूरत पर ही घर से बाहर निकलता था। कई लोग तो उसका नाम तक नहीं जानते हैं। उनका कहना था कि वह लोगों से कम बात करता था।

Advertisements

उमर की दिल्ली ब्लास्ट में भूमिका पर शफी बोले, हमने जब मीडिया के जरिये यह बात सुनी तो हमारे पैरों तले से जमीन खिस्क गई। एक अन्य स्थानीय बशीर अहमद ने कहा कि उमर को गांव के एक लाख के करीब लोगों में केवल 1500 ही उसे जानते थे। उमर तो इन 1500 को भी नहीं जानता था। फिलहाल अधिकारियों द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच जारी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here