Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur आउटसोर्स फायर कर्मियों ने मंत्री रवजोत को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा

आउटसोर्स फायर कर्मियों ने मंत्री रवजोत को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में फायर ब्रिगेड विभाग में आउटसोर्स पर सेवाएं निभा रहे कर्मचारियों को रैगुलर/डीसी रेट पर करने के संबंध में एडीएफओ शहबाज सिंह की अगुवाई में कर्मियों ने स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नाम पर मांगपत्र भेंट किया। इस मौके पर विधायक ब्रमशंकर जिम्पा भी मौजूद रहे। इस मांगपत्र में कर्मियों ने कहा कि करीब पिछले 15 सालों से फायर ब्रिगेड विभाग में आउटसोर्स पर कर्मचारी सेवाएं निभा रहे हैं, पर उन्हें रैगुलर करने के लिए अभी तक कोई भी पालिसी तैयार नहीं की गई। उन्होंनें कहा कि जिस कारण कर्मचारियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं की गई।

Advertisements

उन्होंनें मुख्यमंत्री मान से मांग की है कि पंजाब में फायरमैन व ड्राइवरों की रैगुलर भरती की गई है तथा और भी की जा रही है और इसके साथ आउटसोर्स कर्मचारियों की पालिसी तैयार करके इन कर्मचारियों को भी रैगुलर भरती में एडजस्ट करके इनके साथ इंसाफ किया जाए, ताकि कर्मचारी अपनी ड्यूटी इसी प्रकार मेहनत से करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। इस अवसर पर चेयरमैन प्रवीण कुमार, प्रधान रमन, पवन कुमार सैनी, ईश्वर, रवि कुमार, ड्राइवर बलजीत सिंह, अमित प्रकाश आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here