Monday, October 26, 2026
Home Latest नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में ली...

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में ली शपथ

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले ली है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में देश के प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति रही। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कुल 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Advertisements

गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश के कोने-कोने से विशिष्ट अतिथियों का जमावड़ा लगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। इनमें उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मोहन यादव और महाराष्ट्र के देवेन्द्र फडनवीस जैसे प्रमुख नेता शामिल थे। समारोह में सांसद मनोज तिवारी और नव-निर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसमें जट-जटिन, झिझिया, सामा-चकेवा जैसे लोक नृत्यों के माध्यम से बिहार की संस्कृति की झलक दिखाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here