
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। ऊना के बाद अब सोलन में भी गोलियां चली हैं। जिले के ओच्छघाट के समीप सुल्तानपुर मार्ग पर हवाई फायर मामला दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पिस्टल को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दो गुटों में आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिस्टल से की गई फायर से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हवाई फायर करने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक एक साथ पांच से छह राउंड फायर करता नजर आया।











