
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) होशियारपुर इकाई द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में सेंट आर.एन.ए. गुरुकुल स्कूल, होशियारपुर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीना गोयल जी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर एबीवीपी पंजाब के प्रांत सह मंत्री अंकित कुंद्रा, प्रांत कार्यसमिति सदस्या अंशिका नैयर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य क्षितिज वशिष्ठ जी तथा एबीवीपी होशियारपुर के समर्पित कार्यकर्ता अर्णव शर्मा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बनाया।

एनसीसी की ओर से हिमानी और सोनाक्षी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी की छात्राओं द्वारा विद्यालय की छात्राओं के लिए बेसिक सेल्फ-डिफेंस तकनीकों का प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें आत्मरक्षा के प्रारंभिक उपाय सिखाए गए। सेमिनार में रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तिकरण के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाया गया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।











