Monday, October 26, 2026
Home Himachal हिमाचल के विंग कमांडर नमांश स्याल दुबई एयरशो में शहीद

हिमाचल के विंग कमांडर नमांश स्याल दुबई एयरशो में शहीद

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दुबई एयरशो में भारत का फाइटर प्लेन तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 34 वर्षीय विंग कमांडर नमांश स्याल के शहीद होने की खबर मिली है। विंग कमांडर नमांश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पटियालाकड़ गांव के रहने वाले थे। शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल ने हमीरपुर जिले के सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा से पढ़ाई की थी। विंग कमांडर नमांश स्याल हैदराबाद एयरबेस में पोस्टेड थे और वो अपने अनुशासन और बेहतरीन सर्विस रिकॉर्ड के लिए जाने जाते थे।

Advertisements

उनके परिवार में उनकी पत्नी अफसान हैं, जो इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर हैं उनकी 5 साल की बेटी है। शहीद विंग कमांडर के पिता जगन नाथ एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं। जगन नाथ रिटायर्ड होने के बाद हिमाचल प्रदेश एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल बने। उनकी मां बीना देवी अपने बेटे और बहू से मिलने के लिए हैदराबाद आई थीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्याल की शहादत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि देश ने एक हिम्मतवाला और समर्पित पायलट खो दिया। लेफ्टिनेंट स्याल की बहादुरी और देश के प्रति अटूट कमिटमेंट को हमेशा याद रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here