
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), डा. ममता। श्री आनंदपुर धाम, अशोक नगर मध्यप्रदेश में विराजमान छठी पातशाही स्वामी विचार पूर्ण आनंद जी महाराज की सेवा में उपस्थित प्रेमी महात्मा जी महाराज आज होशियारपुर पधारे। इस मौके पर कच्चा टोबा स्थित कुटियां में पहुंचने पर उनका कुटिया की सेवादार बाई जी व श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रेमी महात्मा जी महाराज ने गुरु महाराज का संदेश सुनाया और मानवता की सेवा एवं धर्म पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो गुरुमुख गुरु की सेवा में रहते हैं और गुरु जी के बताए मार्ग पर चलते हैं उन्हें संसारिक मोह एवं माया कदापि परेशान नहीं करती। इस दौरान उन्होंने नई आबादी एवं कमालपुर स्थित कुटिया में भी चरण डाले, जहां पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और उनकी सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। इस मौके पर मनेज कुमार, विनय, अजय, वीनू चावला, रवि सचदेवा, अतुल शर्मा, गगन साहनी, सुधीर, कमलेश कुमार, अनु सरदाना, सरोज नकड़ा, निशा रानी, हरशिता खट्टर सहित बड़ी संख्या में गुरुमुख मौजूद थे।












