Tuesday, October 6, 2026
Home Crime भालू ने किया महिला पर हमला, मौत

भालू ने किया महिला पर हमला, मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। पशुओं को लेकर घर लौट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। सत्या देवी (53) पत्नी मेघराज निवासी खणी अपने पशुओं को घर ला रही थी, इसी दौरान झाड़ियों में बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू महिला को घसीटता हुआ झाड़ियों में ले गया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को झाड़ियों में महिला बुरी तरह लहूलुहान हालत में मृत मिली। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित किया।

Advertisements

भरमौर थाना के प्रभारी बाबू राम ने बताया कि भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वन विभाग के मंडल अधिकारी नवनाथ माणे ने बताया कि ऐसे केस में पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की सहायता दी जाती है। उधर, चंबा में ही चथोली गांव के पास एक मादा भालू ने घास चर रहीं बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों को बचाने के लिए भेड़पालक भगतो राम (70) निवासी थल्ला, रजेरा भालू से भिड़ गए। उन्होंने बकरियों को बचा लिया, लेकिन खुद जख्मी हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। एक अन्य मामले में पालमपुर के कंडी में सेठू नाले में भी बकरियां चरा रहे बुजुर्ग जगदीश चंद (60) निवासी मलेंता पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। बुजुर्ग को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here