
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के वार्ड नं. 28 की समस्याओं को लेकर पार्षद जसविंदर पाल के नेतृत्व में वार्ड निवासियों द्वारा नगर निगम के मेयर और कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा गया। मेयर और कमिश्नर की गौरमौजूदगी में यह मांग पत्र निगम के एसई सतीश कुमार सैनी और एक्सियन हरप्रीत सिंह ने लिया।

इस मौके पर पार्षद जसविदंर पाल और वार्ड निवासियों ने मांग की कि माउंट एवेन्यू में पिछले 10 दिनों से पीने वाले पानी में आ रही गार की समस्या का समाधान किया जाए, वार्ड की टूटी सड़कों की हालत सुधारी जाए, मोहल्ला रहीमपुर औ मोहल्ला संतोख नगर को पक्का करने का काम शुरू किया जाए, वार्ड में नई लाइटें और बेंच लगाए जाएं।
इस अवसर पर माउंट एवेन्यू वेल्फेयर कमेटी के प्रधान रवि गुप्ता, पं. ओंकार नाथ, एडवोकेट विपन, मनोहर लाल, गुरदयाल सिंह, राजिंदर सिंह, राकेश अग्रवाल, उपिंदर सिंह खंबा, जरनैल सिंह व अन्य मौजूद रहे।












