
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 251 लाभार्थियों को सेंक्शन लैटर वितरित किए। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के लिए 6 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए की सेंक्शन सरकार की ओर से दी जा चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील नेतृत्व के कारण राज्य का हिस्सा बढ़ाया गया है, जिससे ज़रूरतमंद परिवारों को वास्तविक लाभ मिल रहा है।

विधायक जिंपा ने आवास योजना के सेंक्शन लैटर सौंपे, होशियारपुर के 251 लाभार्थियों को योजना से 6 करोड़ की मिली राहत
विधायक जिंपा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका सदैव प्रयास रहा है कि योग्य लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है, और इस दिशा में होशियारपुर नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत बेघर लोग जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है या बल्ली छत वाला घर है, को पक्का घर बनाने के लिए मदद की जाती है।
विधायक जिंपा ने आगे कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होती हैं जब उनका लाभ वास्तविक ज़रूरतमंद तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प है कि होशियारपुर के हर पात्र परिवार को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करूं।
मेयर सुरिंदर कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से पहली किश्त के तौर पर 2 करोड़ 51 लाख रुपए की लिमिट नगर निगम के खाते में आ चुकी है। नगग निगम की ओऱ से किश्त वाइज लाभार्थियों के घर का काम मुकम्मल करवाने के बाद उनके खातों में राशी जारी कर दी जाएगी गई है।
कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, संयुक्त कमिश्नर संदीप, सहायक कमिश्नर अजय कुमार, एस.ई सतीश सैनी, एम.टी.पी लखवीर सिंह, एक्सीयन कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह के अलावा पार्षद जसविंदर काला, गुरप्रीत कौर, मंजीत कौर, परमजीत कौर, मुकेश मल्ल, जतिंदर कौर, मीना कुमारी के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।












