
होशियारपुर, 9 अक्टूबर: शिव शक्ति दुर्गा भजन मंडली गांव शेरगढ़ की तरफ से वर्षिक भगवती जगराता 10 अक्टूबर को बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। प्रधान रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जगराते में शाही मान, लवली मान तथा राज हंस विशेष तौर से पहुंच कर भगवती महिमा का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि जगराते का शुभारंभ भगवती पूजन, गणेश वंदना एवं कन्या पूजन के साथ किया जाएगा तथा शिव शक्ति दुर्गा भजन मंडली भेंटों से माता के जगराते का श्रीगणेश करेंगे।












