Saturday, October 31, 2026
Home Crime ट्रक से गोमांस व मवेशियों के कटे हुए पैर बरामद, चालक गिरफ्तार

ट्रक से गोमांस व मवेशियों के कटे हुए पैर बरामद, चालक गिरफ्तार

कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक के मंड्या जिले में गोमांस की तस्करी का मामला सामने आया है। जहां एक मालवाहक वाहन में गोमांस और पशुओं के अन्य अंगों की अवैध रूप से ढुलाई की जा रही थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गोमांस की ढुलाई के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि श्रीरंगपट्टण तालुका के पश्चिमवाहिनी के पास एक अभियान के दौरान इस वाहन को रोका और जब्त किया गया।

Advertisements

वाहन हुनसूर से रामनगर की ओर जा रहा था। इसे पहले एक स्थानीय हिंदू संगठन के सदस्यों ने रोका था और उन्होंने ही बाद में पुलिस को सूचना दी। श्रीरंगपट्टण टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को मालवाहक वाहन के अंदर गोमांस और मवेशियों के पैर मिले। चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया और जब्त किए गए मांस के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here