Saturday, October 24, 2026
Home National दुकान में लगी आग, दम घुटने कारण दंपत्ति की मौत

दुकान में लगी आग, दम घुटने कारण दंपत्ति की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के टिकरी कलां में दुकान में आग लग गई। जिस कारण अंदर फंसे दंपत्ति की हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान विनीत और उसकी बीवी रेनू के तौर पर हुई। दोनों यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले थे। उनके 10 और 8 साल के दो लड़के हैं। उन्होंने बताया कि ये दंपत्ति दुकान चलाते थे। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात 8.17 बजे दुकान से धुआं और आग निकलने की खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने पाया कि दुकान का शटर आंशिक रूप से नीचे गिरा था। फिर अंदर घना धुआं भरा था। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक, दुकान के काउंटर के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का शक है, जिससे दुकान के ऊपर रखे प्लास्टिक के पैकेट जल गए।

Advertisements

जैसे ही आग फैली धुआं दुकान में भरा और शटर में करंट आने से पति-पत्नी बाहर नहीं निकल पाए। उन्होंने बताया कि भागने की कोशिश में दंपत्ति ने शटर को नीचे करने की कोशिश की, लेकिन वे अंदर ही फंसे रहे। फिर दम घुटने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने ने बताया कि यूपी के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले विनीत और उसकी पत्नी रेनू की मौत हो गई। पुलिस ने लकड़ी के लट्ठे की मदद से शटर को खोला और दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत बहादुरगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अपराध टीम और अग्निशमन दल ने मौके का निरीक्षण किया। इस मामले की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here