
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बीएमआर लैब एंड कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर होशियारपुर की ओर से साहिबजादों की शहादत दिवस पर चाय का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण कर साहिबजादों की महान शहादत को नमन किया।

इस मौके पर बीएमआर लैब के सदस्यों ने बताया कि साहिबजादों ने धर्म औऱ सत्य की रक्षा के लिए कम उम्र में जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह पूरे समाज के लिए प्ररेणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान से हमें सच्चाई, साहस और मानवता के मार्ग पर चलने की सीख मिलते है। इस अवसर पर डा. रिधिमा, डा. भवदीप मंगत, अरविंद बिंद्रा, प्रिं. मंजू बाबा उपस्थित रहे।











